आमेर दुर्ग (Amer Fort) — जयपुर की राजपूत स्थापत्य धरोहर
मावठा झील के किनारे पहाड़ी पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर आमेर दुर्ग हिंदू और मुगल स्थापत्य कला का अद्वितीय संगम है। शीश महल, दीवान-ए-आम और गणेश पोल इसके प्रमुख आकर्षण हैं।
मावठा झील के किनारे पहाड़ी पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर आमेर दुर्ग हिंदू और मुगल स्थापत्य कला का अद्वितीय संगम है। शीश महल, दीवान-ए-आम और गणेश पोल इसके प्रमुख आकर्षण हैं।
अरावली की पहाड़ियों से घिरा उदयपुर अपनी शांत झीलों—पिछोला, फतेहसागर, बड़ी झील—और भव्य सिटी पैलेस परिसर के कारण देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद है।
पीले बलुआ पत्थर से बना जैसलमेर का सोनार किला विश्व के दुर्लभ 'जीवित किलों' (Living Forts) में शामिल है। सम व खुरी के रेतीले धोरे थार की अनूठी झलक दिखाते हैं।
अरावली व विंध्य पर्वत के मिलन बिंदु पर स्थित रणथंभौर बाघ संरक्षण के लिए और भरतपुर का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (UNESCO) सैकड़ों प्रवासी पक्षियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
हाड़ौती का शांत शहर बूंदी अपनी 50 से अधिक ऐतिहासिक बावड़ियों (रानीजी की बावड़ी, डाभाई कुंड), नीले घरों और चित्रकला के लिए प्रसिद्ध 'हिडन जेम' है। साथ ही राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी व बीकानेरी भुजिया इसकी पाक-संस्कृति की पहचान हैं।